एक्शन उदयपुर में सुन्दर बनी ब्रह्मपोल पुलियां

शहर को सुन्दर, स्वच्छ एवं विकसित बनाने के लिए आमजन के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत बैंको की सामाजिक सहभागिता निरन्तर जारी हैं।

 | 

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि शहर को खुबसूरत बनाने के लिए बैंको के सामाजिक सरोकारो के तहत स्व प्रेरित होकर ब्रह्मपोल पुलियां का सौन्दर्यकरण बैंक ऑफ इण्डि़या के स्वयं सेवक के रूप में बैंक कार्मिको के द्वारा किया गया। नवीनीकरण कार्य शाखा प्रबन्धक कैलाश सामरिया के नेतृत्व में आर.के. नारायण, जगदीश चन्द्र, सरस्वती आदि कार्मिको ने सहभागिता निभाई।

इसके तहत ब्रह्मपोल पुलियां की रेलिंग को गहरे भूरे रंग से रंग कर आकर्षक बनाया गया। शहर का कोई भी प्रतिष्ठान एवं उसके कार्मिक, आम शहरी, घरेलु जन ‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ के तहत किसी भी सार्वजनिक स्थल को प्रशासनिक अनुमति से सजा सवांर सकते है।

‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ सम्बन्धी कार्यो की जानकारी फेस बुक पर ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘के पेज को लाईक कर निरन्तर प्राप्त की जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News