ब्रेल लिपि के जनक डॉ. लुई ब्रेल की 211वीं जयंती धूमधाम से मनाई

 दृष्टिहीनों के भगवान कहे जाने वाले ब्रेल लिपि के जनक डॉ. लुई ब्रेल की 211वीं जयंती के अवसर पर राजकीय प्रज्ञा चक्षु उच्च माध्यमिक अंध विद्यालय, समिधा सेवा संस्थान, विवेकानंद सोसायटी और दृष्टिहीन राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में लुई ब्रेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। 
 | 
इस अवसर पर उदयपुर संभाग के विभिन्न गांवों से आए दृष्टिहीन नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दृष्टिहीन लोगों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी, जिसे लोगों ने काफी सराहा। इसके अलावा दृष्टिबाधित वक्ताओं ने भी डॉ. लुई ब्रेल के जीवन पर प्रकाश डाला। 
 

उदयपुर 4 जनवरी 2020। दृष्टिहीनों के भगवान कहे जाने वाले ब्रेल लिपि के जनक डॉ. लुई ब्रेल की 211वीं जयंती के अवसर पर राजकीय प्रज्ञा चक्षु उच्च माध्यमिक अंध विद्यालय, समिधा सेवा संस्थान, विवेकानंद सोसायटी और दृष्टिहीन राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में लुई ब्रेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। 

इस अवसर पर उदयपुर संभाग के विभिन्न गांवों से आए दृष्टिहीन नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दृष्टिहीन लोगों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी, जिसे लोगों ने काफी सराहा। इसके अलावा दृष्टिबाधित वक्ताओं ने भी डॉ. लुई ब्रेल के जीवन पर प्रकाश डाला। 

इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, मुख्य अतिथि डॉक्टर अरविंदर सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ आभा शर्मा, डॉक्टर स्वीटी छाबड़ा, किशन शर्मा, वीरेंद्र आर्य, मंसूर अली बोहरा, शोभा कारवां, किशन सिंह राव, गजपाल सिंह राठौड़, लक्ष्मी नारायण स्वर्णकार ने हाल ही में आयोजित 29वीं दृष्टिबाधित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल बेरवा ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News