जल संरक्षण पर विचार मंथन
प्रदेश में बढती जल समस्या को लेकर आज वेल्स फॉर इण्डिया ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया, इस संगोष्ठी में की विद्वानों ने जल को बचाने के मुद्दे पर आपने विचार विमर्श किए।

प्रदेश में बढती जल समस्या को लेकर आज वेल्स फॉर इण्डिया ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया, इस संगोष्ठी में की विद्वानों ने जल को बचाने के मुद्दे पर आपने विचार विमर्श किए।
इस बैठक के प्रवक्ता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वेल्स फॉर इंडिया के रजत जयंती के अवसर पे इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया हैं. इस संगोष्ठी की अध्यक्षता वेल्स फॉर इंडिया के मुख्य ट्रस्टी मैक्स विलसन ने की थी।
इस जल संरक्षण मंथन में राजस्थान और गुजरात की जल बचाने वाली 40 एन.जी.ओ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा सभी ने जल को बचाने और उसके लिए किए जाने वाले कार्यों पर उदघोषण दिया।
शर्मा ने यह भी बताया कि संस्था आने वाले समय में राजस्थान के सूखे क्षेत्रो को हरा भरा करने तथा वह जल की उपलब्धता पर कार्य करने की योजना बना रही है।
इस बैठक में मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेन्द्रसिंह भी जल के संरक्षण पर अपना उद्घोष सभी के सामने प्रस्तुत करेंगे।