अम्बेडकर, गाँधी एवं मार्क्स के मुक्ति विमर्श पर हुआ विचारो का मंथन

अम्बेडकर, गाँधी एवं मार्क्स के मुक्ति विमर्श पर आज मोहनलाल सुखाडिया विश्वविधालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविध्यालय के सेमिनार हॉल में दर्शन विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

 | 

सेमिनार में गाँधी के लिए ‘अहिंसा और सत्याग्रह ‘, मार्क्स के लिए ‘निजी सता व सम्पति ‘ तथा अम्बेडकर द्वारा ‘ सामाजिक मुक्ति के लिए जाती व्यवस्था का अन्मुलन आवश्यक है ‘ विषयों पर बौद्धिक कर्मयोगियो ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

संगोष्ठी आयोजक डॉ. सुधा चौधरी ने बताया कि सेमिनार की अध्यक्षता कुलपति आई. वि त्रिवेदी ने की तथा मुख्य अतिथि समाज वैज्ञानिक भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान के प्रो. आनन्द तेलतुमड़े थे, संगोष्ठी कि मुख्य वक्ता प्रो. मीरा नन्दा ने ‘मुक्ति विमर्श’ पर शब्द मंथन किया। चौधरी ने जानकारी दी की सेमिनार का समापन कल होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News