हरियाणा के पानीपत समेत कई शहरों के डेवलपमेंट प्लान पर मंथन, CM सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक

 | 
हरियाणा के पानीपत समेत कई शहरों के डेवलपमेंट प्लान पर मंथन, CM सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। CM सैनी की अध्यक्षता में नारनौल, नारायणगढ़, पानीपत और कुरुक्षेत्र के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान को लेकर स्टेट लेवल कमेटी (एसएलसी) की महत्वपूर्ण बैठक चंडीगढ़ में हुई। इस बैठक में चारों शहरों के आगामी विकास को लेकर विस्तृत परियोजना पर मंथन किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, CM सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शहरी क्षेत्रों के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप तैयार किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहरों का विकास इस तर्ज पर किया जाए की  भविष्य में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इसके अलावा बैठक में नारनौल, नारायणगढ़, पानीपत और कुरुक्षेत्र में आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रस्तावों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने शहरों की मौजूदा स्थिति, भविष्य में संभावित विस्तार और विकास की आवश्यकताओं के आधार पर ड्राफ्ट प्लान से संबंधित बिंदु प्रस्तुत किए।

जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने कहा कि डेवलपमेंट प्लान तैयार करते समय शहरों की वर्तमान जरूरतों के साथ आने वाले वर्षों की संभावनाओं को भी ध्यान में रखा जाए। नियोजित विकास से शहरों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार के अवसर और नागरिक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

सरकार का फोकस इन शहरों में विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने पर है। इस प्लान के तहत आवासीय क्षेत्रों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों, उद्योगों और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए पर्याप्त स्थान एवं आधारभूत ढांचे की योजना तैयार की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News