'डिसेबिलिटी लॉ एंड मीडिया' पर विचार मंथन

स्वामी विवेकानन्द सोसाइटी द्वारा आज रोटरी क्लब में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमे सभी कॉलेज के 80 छात्र – छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

 | 
'डिसेबिलिटी लॉ एंड मीडिया' पर विचार मंथन

स्वामी विवेकानन्द सोसाइटी द्वारा आज रोटरी क्लब में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमे सभी कॉलेज के 80 छात्र – छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रज्ञा चक्षु विद्यालय के नेत्रहीन छात्रों ने स्वागत गीत के साथ की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता डॉ. आनन्द पालीवाल थे।

स्वामी विवेकानन्द सोसाइटी की शोभा करवा ने बताया कि इस संगोष्ठी का विषय “डिसेबिलिटी लॉ एंड मीडिया” रखा गया है। इस विषय पर उदयपुर के सभी कॉलेज से आए 80 विद्यार्थियों ने अपने – अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य वक्ता डॉ. आनन्द पालीवाल ने इस विषय पर बताया कि कानून और मीडिया यह दोनों क्षेत्र देश की नीव से जुड़े है। आज अगर मीडिया नही हो तो आदमी दुनिया से रूबरू ही नही हो सकता वहीँ कानून ने सभी को एक दायरे में बांध रखा हैं।

अंत में शोभा करवा ने प्रज्ञा चक्षु विद्यालय में हुए कार्यो तथा छात्रों के उत्थान की जानकारियाँ दी तथा कार्यक्रम की समाप्ति की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News