बाल संरक्षण योजना को प्रभावी बनाने पर विचार मंथन
समेकित बाल संरक्षण योजना को जिला स्तर पर प्रभावी व दक्षतापुर्वक किर्यान्वयन के लिए गठित जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड लाइन द्वारा सयुक्त रूप से बैठक का आयोजन कलेक्ट्री सभागार में किया गया।

समेकित बाल संरक्षण योजना को जिला स्तर पर प्रभावी व दक्षतापुर्वक किर्यान्वयन के लिए गठित जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड लाइन द्वारा सयुक्त रूप से बैठक का आयोजन कलेक्ट्री सभागार में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कलेक्टर विकास भाले ने बाल संरक्षण के लिए जुटी संस्थाओं को एकजुट व एक ही छत के निचे आकर बाल बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न आयामों व गतिविधियों को सर्वोतम बाल हित व बाल संरक्षण के दायरे में लाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी दिनेश कुमार ने ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर पर गठित की गई बाल संरक्षण समितियों की प्रगति व समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यो का विवरण दिया।
इस मौके पर चाइल्ड लाइन नोडल स्कूल ऑफ सोशल वर्क के निर्देशक अवनीश नागर ने बैठक में बच्चो को पुर्नवासित करने के प्रयासों को बताया तथा उदयपुर को बालश्रम व भिक्षावृति मुक्त बनाने का प्रस्ताव रखा।