Bribe Action : 5 लाख की रिश्वत लेते असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ACB टीम का बड़ा एक्शन
Udaipur Times, Bribe Action, Gujarat News : गुजरात से बड़ी खबर सामने आ रही है। गांधीनगर स्थित उद्योग भवन में तैनात एक असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को 5 लाख की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अधिकारी ने एक निर्माण परियोजना से जुड़े फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र और NOC को मान्यता देने के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी फाइलें कभी-कभी इतनी धीमी चलती हैं कि उन्हें धक्का देने के लिए रिश्वत का जैक लगाना पड़ता है। कम से कम कुछ लोगों को तो ऐसा ही लगता है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनिष कुमार नवीनचंद्र रावल (53) के रूप में हुई है, जो उद्योग भवन, गांधीनगर में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर, वर्ग-2 के पद पर कार्यरत है। Bribe Action
रिश्वत मांगी
ACB अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता निर्माण परियोजनाओं में पैसिव फायर सिस्टम से संबंधित काम करता है। इन परियोजनाओं के प्रमाणपत्र और NOC संबंधित विभाग के माध्यम से आरोपी अधिकारी के पास मंजूरी के लिए भेजे जाते थे। जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि प्रमाणपत्र को मान्य करने और NOC प्रक्रिया पूरी करने के बदले आरोपी ने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। Bribe Action
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। Bribe Action उसने आरोपी को रकम किस्तों में देने की बात कही और 18 मई को 50 हजार रुपये देने का वादा किया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ACB अहमदाबाद यूनिट से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।
