G-20 के बाद अब BRICS की मेजबानी की तैयारी? 8 अगस्त को उदयपुर में प्रस्तावित बैठक

 | 
BRICS Meeting Udaipur 2026

 

 

Udaipur Times, BRICS Meeting Udaipur 2026: G-20 शेरपा बैठक के बाद उदयपुर एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का गवाह बन सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी 8 अगस्त 2026 को झीलों की नगरी में BRICS देशो की एक महत्वपूर्ण एजेंडा बैठक प्रस्तावित है।  हालाँकि प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इस बैठक की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  BRICS Meeting Udaipur 2026

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर के एक फाइव स्टार होटल में आयोजन से जुडी तैयारियां शुरू होने से इस आयोजन की चर्चा तेज़ हो गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न देशो के प्रतिनिधिमंडलो का आगमन 7 अगस्त से शुरू होगा। जबकि मुख्य आयोजन 8 अगस्त को प्रस्तावित है।  9 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल के लौटने का कार्यकम होगा। BRICS Meeting Udaipur 2026

प्रस्तावित कार्यक्रम में उदयपुर के सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ स्थित मानसून पैलेस, और फतहसागर झील सहित उदयपुर के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों की सैर भी शामिल है।  BRICS Meeting Udaipur 2026

डिस्क्लेमर:
यह समाचार विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स एवं उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। उदयपुर में 8 अगस्त 2026 को प्रस्तावित BRICS एजेंडा बैठक को लेकर संबंधित प्रशासन अथवा सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होने पर समाचार को आवश्यकतानुसार अपडेट किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News