दुल्हन अपहरण कांड: पति नहीं अब पिता के घर जाना चाहती है

दुल्हन अपहरण कांड: पति नहीं अब पिता के घर जाना चाहती है

उदयपुर 9 मई 2019 शहर के बहुचर्चित दुल्हन अपहरण कांड में फिर एक नया ट्विस्ट उस वक़्त आया जब पुलिस ने दुल्हन के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए। पुलिस ने दुल्हन के बयान कोर्ट के बंद क

 

दुल्हन अपहरण कांड: पति नहीं अब पिता के घर जाना चाहती है

उदयपुर 9 मई 2019 शहर के बहुचर्चित दुल्हन अपहरण कांड में फिर एक नया ट्विस्ट उस वक़्त आया जब पुलिस ने दुल्हन के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए। पुलिस ने दुल्हन के बयान कोर्ट के बंद कमरे में उनके परिवारजन, रिश्तेदार और समाजजनो की मौजुदगी में अपने बयान दर्ज करवाए। बयान देने के बाद कोर्ट से बाहर निकलते ही दुल्हन ने अपने पति के घर के जाने की बजाय पीहर जाने की इच्छा जताई। पुलिस अब उसे नारी निकेतन ले गई है। 

उधर दुल्हन के पति और ससुराल पक्ष कोर्ट के बाहर इंतज़ार कर रहे थे। और इधर दुल्हन ने पुनः यु टर्न लेते हुए पति के घर जाने की बजाय पीहर जाने की जाने की इच्छा जताई। दूसरी तरफ दुल्हन के पूर्व प्रेमी और अपहरणकर्ता और उनके चार दोस्तों को पुलिस ने न्यायलय में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उल्लेखनीय है की अपहरणकर्ता प्रियांक जीनगर और उसके चार दोस्तों पर दुल्हन के बयानों के आधार पर अपहरण, डकैती और जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया गया है।

फ़िल्मी स्टाइल में दुल्हन का अपहरण
दुल्हन अपहरण काण्ड में नया मोड़

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal