आधार कार्ड बनवाना हैं तो 100 रुपए लाओ
राज्य सरकार की खास पहल और लोगों के गले की हड्डी बने आधार कार्ड को बनवाने की मजबूरी का फायदा उठाने में कोई भी पीछे रहते नजर नही आ रहे हैं। इस का एक नजारा आज सेक्टर – 14 के आधार कार्ड के बूथ पर नजर आया।

जानकारी अनुसार आज राजस्थान अस्पताल के पीछे सेक्टर – 14 के क्षेत्र में आधार कार्ड का बूथ लगाया गया जहाँ कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों ने कार्ड बनाने की एवज में लोंगो से 100 रुपए मांगे। इस की सुचना मिलने पर स्थानीय शिक्षित व्यक्तियों ने इसका विरोध किया एंव लोगों को पैसे देने से रोका।
मामला गर्माते देख एक कर्मचारी वहां से भाग गया तथा दो कर्मचारियों को लोगों ने पकड़ पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों को थाने लाया गया जहाँ आरोपी कर्मचारी और शिकायत करनेवालों के मध्य राजीनामा हो जाने से उन्हें छोड़ दिया गया।