7.99 लाख रुपये में घर लाएं Kia Syros EV, 526Km रेंज और लाइफटाइम बैटरी वारंटी

 | 
7.99 लाख रुपये में घर लाएं Kia Syros EV, 526Km रेंज और लाइफटाइम बैटरी वारंटी 

Udaipur Times, Automobile News, Kia Syros EV Launched : किआ इंडिया (Kia India) ने अपनी दूसरी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 42 kWh बैटरी वाले मॉडल के लिए 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि 51.4 kWh एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के तहत ग्राहक इसे 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

7.99 लाख रुपये में घर लाएं Kia Syros EV

बैटरी और रेंज

Kia Syros EV को 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। 42 kWh बैटरी वाला मॉडल 133 bhp की पावर और 255 Nm का टॉर्क जनरेट करता है तथा एक बार चार्ज करने पर 443 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज देता है। वहीं, 51.4 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 169 bhp की पावर और 255 Nm टॉर्क के साथ आता है और 526 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। इस तरह यह अपने सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक SUV बन गई है, जिसकी दावा की गई रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है।

BaaS और बैटरी वारंटी

कंपनी Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहक कम शुरुआती कीमत पर कार खरीद सकते हैं और बैटरी का किराया 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा। इसके अलावा Kia हाई-वोल्टेज बैटरी पर 15 साल की लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है, जिससे ग्राहकों की बैटरी को लेकर चिंता काफी हद तक कम होगी। कंपनी ने Assured Buyback Program भी पेश किया है, जिसके तहत 80 प्रतिशत तक रीसेल वैल्यू का दावा किया गया है।

7.99 लाख रुपये में घर लाएं Kia Syros EV

डिजाइन और एक्सटीरियर

नई Syros EV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें कई EV-विशेष बदलाव किए गए हैं। इसमें Kia की Digital Tiger Face ग्रिल, Ice Cube LED हेडलैंप, Star Map LED DRL, LED फॉग लैंप और LED टेललैंप दिए गए हैं। SUV में फ्लश डोर हैंडल, 17 इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील, मजबूत बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स, शार्क फिन एंटीना और EV बैजिंग इसे आधुनिक और प्रीमियम लुक देते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

Syros EV का केबिन प्रीमियम और तकनीक से भरपूर है। इसमें 30 इंच का Trinity Panoramic Display दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5 इंच का क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। 

कार में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Harman Kardon का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीटें, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, स्मार्ट डैशकैम, 100W USB-C चार्जर, 16 लीटर का फ्रंक और V2L (Vehicle-to-Load) जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा i-Pedal, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, बैटरी हीटिंग सिस्टम और कॉलम-माउंटेड गियर सिलेक्टर भी दिया गया है।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से Kia Syros EV में 16 लेवल-2 ADAS फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

कलर ऑप्शन और वेरिएंट

Kia Syros EV को नौ एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। वहीं, इंटीरियर के लिए Cloud Blue & Grey, Onyx Black & Off-White और X-Line वेरिएंट के लिए एक्सक्लूसिव Onyx Black & Hunter Green थीम का विकल्प मिलेगा। 42 kWh मॉडल HTK, HTK+ और HTX ट्रिम में उपलब्ध है, जबकि 51.4 kWh Extended Range मॉडल HTK+ ER, HTX ER, HTX+ ER और X-Line ER वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News