पुलिस कंट्रोल रूम के पास टूटे ताले, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
शहर में बीती रात देहलीगेट चौराहे स्थित तीन दुकानों में एक साथ चोरी हो गई, जिसमें 50 हजार रूपये और 1 लाख रूपये के कपडे चोरी होने कि जानकारी है। देहलीगेट पर पुलिस कंट्रोल रूम होने के बावजूद चोरी कि ये वारदात होने से गुस्साए स्थानीय व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया।

सुबह चोरी का पता चलने पर व्यापारी एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि, शहर में दिन दहाड़े दुकानों और घरों में चोरियां बढती जा रही है, लेकिन पुलिस के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार देहलीगेट स्थित सुन्दरम मेन्स वियर, मस्ताना पान और गुलशन क्रेडिट को-ओपरेटिव सोसाईटी में में चोरी हुए है। चोर चोरी करने के लिए दुकान के निकट एक छत का सहारा लेकर दुकान के पहली मंजिल पर खिड़की की जाली तोड़ अन्दर घुसे थे और दुकान में लगे 4 सीसी टीवी कैमरे, लेपटॉप एंव एलसीडी टीवी तोड़ दी।
पहली दुकान में चोरी करने के बाद दीवार में छेद कर दूसरी दुकान में घुसे, एंव वहां पर भी तोड़ फोड़ करी और छत में छेद कर तीसरी दुकान में घुस गये।
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा कि, पुलिस को सुचना देने के 1 घंटे बाद पुलिस वहां पहुची। इस लापरवाही के चलते व्यापारी संघ ने प्रदर्शन कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
व्यापरियो द्वारा प्रदर्शन के बाद मौके पर एएसपी सुधीर मिश्रा, डिप्टी दयानंद सारण सहित सूरजपोल थानाधिकारी पहुंचे। पुलिस अधिकारीयों के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए।