9वीं नेशनल सिटिज़ टीम चेस चैम्पियनशिप 2018 में चेस इन लेकसिटी को कांस्य पदक
सिलीगुडी इंडोर स्टेडियम, दार्जलिंग मे बंगाल चेस एसोसिएशन की मेजबानी मे सम्पन्न हुई 19वीं नेशनल सिटिज़ टीम चेस चैम्पियनशिप 2018 में आॅल राजपुताना शतरंज संघ की चेस इन लेकसिटी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता मे तीसरा स्थान बनाते हुए कांस्य पदक जीता।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 1 से 5 अगस्त तक हुई इस प्रतियोगिता मे चेस इन लेकसिटी ने सिलीगुरी ब्लयु, परपल, वाईट, जलपाईगुरी किंग, हेदराबाद, ए.आर.ए. अटेकरस, काईकिनाड़ा टीमो के साथ कुल 7 चक्र मे 4 जीत, 2 ड्राॅ के साथ 10 मेच पाॅइन्ट व 19 गेम पाॅइन्ट की बदोलत कांस्य पदक जीता जिसमे 10,000 रूपये, ट्राॅफी व प्रमाण पत्र पुरूस्कार के रूप मे जीते।
टीम मे सेन्ट एन्थोनी के ध्रुव दक, दिव्यांषु बाबेल, गौतम कटारिया, कुनाल छाबड़ा व लेकसिटी के राजेन्द्र तेली ने हिस्सा लिया। जिसमें दिव्यांषु ने 5 अंक, गौतम कटारिया व राजेन्द्र तेली ने 4.5 अंक, ध्रुव दक ने 4 अंक व कुनाल छाबड़ा ने 1 अंक बनाकर इस एतिहासिक प्रदर्शन मे सहयोग किया।
पुरूस्कार वितरण समारोह मे बंगाल चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष, ग्रेंड मास्टर अतानु लेहरी व अन्य अतिथीयो द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर आॅल राजपुताना शतरंज संघ व चेस इन लेकसिटी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियो को बधाई दी गई।