आटो स्कुटी टक्कर में भार्इ बहन घायल ,चालक मौके से फरार
अनियत्रिंत आटो चालक ने बदला माता के समीप एक स्कुटी को टक्कर मारी जिससे स्कूटी पर सवार भार्इ व बहन घायल हो गए।
अनियत्रिंत आटो चालक ने बदला माता के समीप एक स्कुटी को टक्कर मारी जिससे स्कूटी पर सवार भार्इ व बहन घायल हो गए।
आज दिन में 3.50 बजे के करीब प्रतापपुरा बेदला निवासी निशा (15) पुत्री रघुवीर सिहं अपने 13 वर्षीय भार्इ लक्ष्य को टयुशन छोडने जा रही थी। बेदला माता मंदीर के समीप सामने से आ रहे एक अनियत्रिंत ऑटो ने स्कूटी को टक्कर मार दी व चालक मोके से फरार हो गया। वहां के दुकानदारो द्धारा परिजनों को सुचना दी गई और घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। परिजनो द्धारा अज्ञात चालक के खिलाफ सुखेर थाने में मामला दर्ज कर दिया गया है।
घटना में घायल निशा के सर पर चोट आर्इ है जिसका एमबी चिकित्सालय व भार्इ के टागं टुटने से मेवाड चिकित्सालय मे इलाज जारी है। घटना की जानकारी बेदला उपसरपंच विनोद वामला ने दी।
