ब्राउन बाॅयज का गाना मेरे सपने 16 को होगा रिलीज़, टीजर हुआ लाॅन्च

शहर के उभरते गायक ब्राउन बाॅयज के नाम से मशहूर हितेश एवं हिमांशु द्वारा गाया गया गाना मेरे सपने.... 16 अक्टूबर को यू ट्यूब चैनल पर यूनिसिस द्वारा लांच लॉन्च किया जाएगा। इसका टीजर आज लाॅ

 | 
ब्राउन बाॅयज का गाना मेरे सपने 16 को होगा रिलीज़, टीजर हुआ लाॅन्च

शहर के उभरते गायक ब्राउन बाॅयज के नाम से मशहूर हितेश एवं हिमांशु द्वारा गाया गया गाना मेरे सपने…. 16 अक्टूबर को यू ट्यूब चैनल पर यूनिसिस द्वारा लांच लॉन्च किया जाएगा। इसका टीजर आज लाॅन्च किया गया।

इस टीजर को यू ट्यूब काफी सराहा गया। गाने का निर्देशन रंजन गुप्ता द्वारा किया गया। प्रमोशन एम स्क्वायर द्वारा किया जा रहा है। हितेश एवं हिमांशु ने बताया कि 10 तक गाने की चली शूटिंग शहर के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की गई। उल्लेखनीय है कि यूनिसिस अब तक देश के अनेक बड़े-बड़े सिंगर एवं बाॅलीवुड के गाने रिलीज कर चुका है।

ब्राउन बाॅयज अब तक शहर में अनेक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे कर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके है। उक्त गाना 16 को यू-ट्यूब के अलवा गाना डाॅट काॅम, रागा डाॅट कॅाम,आई ट्यून्स, गूगल प्ले म्यूजिक पर भी उपलब्ध होगा। इस गाने को अपने मोबाईल पर काॅलर ट्यून एवं रिंग टॅान भी बना सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News