BSNL का ₹259 ग्रामीण ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25 Mbps स्पीड के साथ 700GB डेटा और फ्री OTT
Udaipur Times, BSNL Rural Broadband Plan: 27 जून 2026। भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL ने ग्रामीणों के लिए विशेष “ग्रामीण ब्रॉडबैंड प्लान 259” लॉन्च किया है। मात्र 259 प्रति माह में 25 mbps स्पीड के साथ 700 GB डेटा, अनलिमिटेड इंटरनेट तथा पूरे भारत में असीमित वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी, साथ ही वेव्स ओटीटी मनोरंजन प्लेटफॉर्म का लाभ भी मुफ्त मिलेगा। BSNL Rural Broadband Plan
BSNL ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलते हुए भारत नेट उद्यमी योजना शुरू की है। अब गांव-ढाणियों के शिक्षित युवा चैनल पार्टनर/भारत नेट उद्यमी बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन देकर कमाई कर सकेंगे। BSNL Rural Broadband Plan
प्रधान महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीना ने बताया कि इस योजना से जुड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। आवेदन के लिए पैन कार्ड व आधार कार्ड अनिवार्य है। इसके साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग पंजीकरण प्रमाण पत्र अथवा जीएसटी प्रमाण पत्र में से कोई एक दस्तावेज होना आवश्यक है। स्वयं सहायता समूहों को भी योजना से जोड़ा जा सकेगा। उद्यमी को हर एक्टिव कनेक्शन पर 50 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उदयपुर, राजसमंद और सलूम्बर जिलों के उपभोक्ता सेवा केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है। BSNL Rural Broadband Plan
