बीएसएनएल के कर्मचारी संगठनो की तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल
4G स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट, तीसरा वेतनमान एवं पेंशन आदि मुद्दो को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने बीएसएनएल के हिरन मगरी सेक्टर 4 स्थित प्रधान कार्यालय के आज से तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल की एवं अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया।

आज दिनांक 24.07.2018 को पहले दिन कार्यालय प्रधान महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड हिरण मगरी सैक्टर 4 के बाहर मान्यताप्राप्त अधिकारी एवं कर्मचारी संघटनों एस एन ई ए, ए आई बी एस एन एल ई ए, बी एस एन एल ई यू एवं एन एफ टी ई आदि संगठनों द्वारा सी एच क्यू के आव्हान पर अपनी मांगो को लेकर जिसमे मुख्यतः 4 जी स्पेकट्रूम अलॉट्मेंट , तीसरा वेतनमान व पेंशन आदि मुद्दों पर तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल एवं प्रदर्शन किया गया।
आज पहले दिन इस क्रमिक भूख हड़ताल मे अरूण निगम, अन्य संघटनों के जयेश शुक्ला, प्रेम सिंह आदि भारी संख्याि में कार्मिको ने भाग लिया। सभी यूनियनों के संयोजक श्री कुलदीप पालीवाल ने बताया कि यह क्रमिक भूख हड़ताल एवं प्रदर्शन 26.07.2018 तक जारी रहेगा।