बीएसएनएल कनिष्ठ अभियंता जयदीप व्यास को विशिष्ठ संचार सेवा पदक 2017
भारत संचार निगम लिमिटेड उदयपुर स्थित प्रधान महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम मे जयदीप व्यास कनिष्ठ अभियंता को विशिष्ठ संचार सेवा पदक 2017, प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार जिला उदयपुर श्री जे. सी. मेनारिया द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जे.सी.मेनारिया, प्रधान महाप्रबंधक ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हूए गिरिराज पालीवाल ने बताया कि प्रति वर्ष बीएसएनएल के हित मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिक को राजस्थान परिमण्डल जयपुर द्वारा इस पदक के लिए पूरे राज्य् मे से चयन किया जाता है। इसी संदर्भ में उदयपुर जोन से जयदीप व्यास कनिष्ठ अभियंता का चयन हुआ है । इस अवसर पर उन्हे कार्यालय प्रमुख द्वारा 21000 रूपये का डिमाण्ड ड्राफ्ट, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक सीटी जितेन्द्र कुमार, उपमहाप्रबंधक ओ.पी. शर्मा, डी. एस. गहलोत, संयुक्त महा प्रबंधक डी.के.पालीवाल, पीताम्बर नंदा, डी. एस. व्यास सहित सभी स्टाफगण उपस्थित थे।