बीएसएनएल के कार्मिकों ने निकाली रैली

ऑल यूनियन एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल के केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर आज बड़ी संख्या में बीएसएनएल के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने आगामी तीन दिसम्बर को बीएसएलएन में होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी व बीएसएलएन मेनेजमेंट पर दबाव बनाने एवं कर्मचारियों में उत्साह भरने के लिए रैली आयोजित की।

 | 

संगठन के संयोजक अरूण निगम ने बताया कि बीएसएलएन के कार्मिकों का तीसरा वेतन संशोधन 01.01.2017 से ड्यु हो चुका है किंतु अभी तक इस संबंध में कोई निर्णय न होने से कर्मचारियों मे भारी असंतोष है। इसी कारण कर्मचारी आंदोनल करने को मजबूर हुए। उन्होने यह भी बताया कि रैली में भारी संख्याक में बीएसएनएल कर्मियों ने हिस्सा ले कर जोरदार नोरेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

यह रैली मुख्य दूरभाष केंद्र कोर्ट चौराहा से आरंभ होकर दुर्गा नर्सरी रोड, सेवाश्रम चौराहा होती हुई हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित महाप्रबंधक दूरसंचार जिला कार्यालय पहुंची। जहां जोरदार नारेबाजी के साथ सभा का आयोजन किया गया। सभा को संगठन के संयोजक अरूण निगम, संचार निगम एक्जिक्युटिव एशोसिएशन के कुलदीप पालीवाल, आनंद सिंह परिहार, देवीलाल चंदेल, डी. सी. लसोड़ एवं कर्मचारी यूनियन से हरिओम शर्मा, रफिक मेाहम्मद, बाबूलाल खारोल, परमानंद मीणा आदि ने सम्बोधित करते हुए कर्मचारियों से मांगे न मानने पर हड़ताल के लिए तैयार रहने का आव्हान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News