बी.एस.एन.एल. रोड से. 3 पर एलईडी लाईट का उद्घाटन
नगर निगम द्वारा हिरण मगरी सेक्टर 3 - 4 बीएस.एन.एल रोड से राणावत पोल्ट्री फार्म तक एलईडी लाईटो का उद्घाटन आज सायं किया गया।

नगर निगम द्वारा हिरण मगरी सेक्टर 3 – 4 बीएस.एन.एल रोड से राणावत पोल्ट्री फार्म तक एलईडी लाईटो का उद्घाटन आज सायं किया गया। स्थानीय पार्षद प्रवीण मारवाडी ने बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम महापौर चन्दर सिंह कोठारी, अध्यक्षता राणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, विशिष्ट अतिथि विद्युत समिति अध्यक्ष महेश द्विवेदी, भगवान माहेश्वरी, दिलखुश सेठ, जिला मंत्री अरविन्द जारोली, थे।
इस अवसर पर महापौर चन्दर सिंह कोठारी ने कहा कि पुरे शहर में दो माह के अन्दर एलईडी लाईटों से जगमग करा दिया जावेगा। जिससे 40 प्रतिशत बिजली की खपत कम होगी।
प्रवीण मारवाडी ने बताया कि लगभग 50 खंभांे पर 100 लाईटे डबल आर्म पोल पर लगाई गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रवीण मारवाडी, लवदेव बागडी, रामेश्वर भट्ट, आशा बोर्दिया, गजेश सुथार, मण्डल उपाध्यक्ष हेमन्त बोहरा, मंत्री राजेश लावटी, पूर्व पार्षद नरेश पंवार, वार्ड अध्यक्ष कमल चपलोत, रमेश जैन, जीवन देवासी, सुरेन्द्र जोशी, सुरेश पैताला, मनोरमा कोठारी सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वार्ड अध्यक्ष कमल चपलोत ने किया।