बुद्धा ग्रुप के ब्रोशर का विमोचन

आशापूर्णा ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ द्वारा संचालित बुद्धा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन उदयपुर के ब्रोशर का आज विमोचन किया गया।

 | 
बुद्धा ग्रुप के ब्रोशर का विमोचन

आशापूर्णा ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ द्वारा संचालित बुद्धा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन उदयपुर के ब्रोशर का आज विमोचन किया गया।

ब्रोशर के विमोचन आशापूर्ण बिल्डकोन के मुख्य प्रबन्ध निदेशक करणसिंह उचियारड़ा, गोपालसिंह होलपुर, रामेश्वर दाधीच, शहाबुद्दीन, राजेन्द्रसिंह बारू, शेरसिंह सावत, आशापूर्णा के उपाध्यक्ष अरूण भण्डारी के हाथों सम्पन्न हुआ।

कम्पनी के वरिष्ठ विपणन प्रबन्धक प्रथ्वीसिंह राठौड़ ने बताया कि आशापूर्णा अपने बिल्डकोन व्यवसाय के साथ ही शिक्षा क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। वर्तमान में इस कॉलेज में इंजीनियरिंग शाखा के अतिरिक्त बी.आर्, केमीकल व मेकेनिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस, एमबीए, बी.कॉम, बीएससी, पीजीडीएम, बी.फार्मा आदि मान्यता प्राप्त कोर्सेस भी चलाये जा रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News