प्रदेश में चुनाव का बिगुल बजा, 7 दिसंबर को वोटिंग, 11 को नतीजे घोषित
चुनाव आयोग ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान कर दिया। आयोग ने राजस्थान में एक चरण में 200 सीटों पर चुनाव करवाए जायेंगे जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है। राजस्थान और तेलंगाना में सात दिसंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 11 दिसंबर को होगी और उसी दिन परिणाम आ जाएंगे। चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी 5 राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनाव आयोग ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान कर दिया। आयोग ने राजस्थान में एक चरण में 200 सीटों पर चुनाव करवाए जायेंगे जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में भी एक ही चरण में ही चुनाव कराए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 18 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद दूसरे चरण में 72 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश और मिजोरम में एक ही चरण में 28 नवंबर को वोटिंग कराने का ऐलान किया है।
राजस्थान और तेलंगाना में सात दिसंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 11 दिसंबर को होगी और उसी दिन परिणाम आ जाएंगे। चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी 5 राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।