हरियाणा में 135 सरकारी स्कूलों की इमारतों का होगा निर्माण, CM सैनी का बड़ा फैसला
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 135 ऐसी स्कूली इमारतों की पहचान की है, जो बुरी तरह से जर्जर हालत में हैं। सरकार ने बहुत जल्द इन इमारतों को गिराकर नई इमारतों के निर्माण का निर्देश जारी किया है।
हरियाणा के CM सैनी ने नई इमारतों के निर्माण के जारी निर्देश के साथ- साथ इन नई इमारतों के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग में अलग से इंजीनियरिंग विंग का गठन किया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर खस्ताहाल इमारतों का सर्वे किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा 135 स्कूलों को कंडम, जर्जर और असुरक्षित घोषित किया गया है। अब इन स्कूलों को आगामी सप्ताह के भीतर ध्वस्त किया जाएगा। इसके साथ ही, जिन स्कूलों में मानसून सीजन के दौरान जलभराव होता है, उनकी भी रिपोर्ट तैयार होगी। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर गलत रिपोर्ट जारी करने वाले स्कूल मुखिया पर शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा निदेशक जितेंद्र दहिया ने वीडियो क्रांफ्रेसिंग के जरिये जिला शिक्षा अधिकारियों से संवाद करते हुए इस संबंध में निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई कि कई स्कूलों द्वारा टैबलेट, कंप्यूटर, डिजिटल बोर्ड और अन्य उपकरणों के संबंध में गलत जानकारी दी है। 31 जुलाई को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी।
