कला मण्डल में ‘‘बल्ब जलेगा’’ नाटक का मंचन 19 अगस्त को
कलाओ की अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था भारतीय लोक कला मण्डल व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर द्वारा दि परफोरमर्स संस्था के सहयोग से मासिक नाट्य योजनान्तर्गत हास्य व्यग्ंय नाटक ‘‘बल्ब जलेगा’’ अभिनय गुरूकुल कल्चरल एजुकेशनल सोसायटी, जोधपुर द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।

संस्था के सहायक निदेशक गोवर्धन सामर व मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया की भारतीय लोक कला मण्डल एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर द्वारा मासिक नाट्य प्रदर्शन के अन्तर्गत अगस्त माह का नाटक 19 अगस्त, शनिवार को सायं: 8:00 बजे संस्था के रंगमंच पर हास्य व्यंग्य नाटक ‘‘बल्ब जलेगा’’ अभिनय गुरूकुल कल्चरल एजुकेशनल सोसायटी, जोधपुर की प्रस्तुति का मंचन होगा। नाटक के लेखक फरीद बज्मी एवं निर्देशक अरू-स्वाति व्यास है। भारतीय लोक कला मण्डल व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी नाट्य कलाओ को प्रोत्साहन देने के तहत यह नाट्य प्रतिमाह आयोजित किये जा रहे है।