बुल राइडर्स क्लब ने भेंट किए पलंग

इंडिया बुल राइडर्स क्लब ने अंध विद्यालय में बच्चों को सोने के लिए दस लोहे के पलंग भेंट किये।

 | 
बुल राइडर्स क्लब ने भेंट किए पलंग

इंडिया बुल राइडर्स क्लब ने अंध विद्यालय में बच्चों को सोने के लिए दस लोहे के पलंग भेंट किये।

क्लब के उदयपुर चेप्टर हेड सुजीत मैकडे ने बताया कि क्लब हमेशा मदद के लिए अग्रसर रहेगा। जहां भी क्लब के सदस्यों को आवश्यकता लगेगी वहां पर वृहदहस्त से क्लब सहयोग करेगा। मंगलवार को सदस्यों ने चैरिटी राइड आयोजित की, जिसमें अंध विद्यालय के बच्चों के साथ समय गुजार उन्हें चॉकलेट वितरित की।

साथ ही विद्यालय में दस लोहे के पलंग भी भेंट किए। इस अवसर पर क्लब के रवि सोनी, हेमन्त लोढ़ा, संजय बाबेल, शैलेश ब्रिजवानी, किरण सोनी, संजय पानेरी, क्रिस, क्रिस्टिन, मनचिराग सोनी, आशीष पोद्दार व पवन खाब्या मौजूद थे। मेकड़े ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को क्लब की राइड आयोजित की जाती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News