हरियाणा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर ! कई एकड़ जमीन में DPC व कच्चे रोड़ किए ध्वस्त
Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : जिला नगर योजनाकार द्वारा नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र भिवानी में अवैध निर्माण एवं कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। इसी कड़ी में मौजा बलियाली में जमालपुर से बवानी खेड़ा रोड़ पर स्थित करीब 3.5 एकड़ में बनी एक अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जेसीबी से तीन डीपीसी व कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा गया।
जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान उन्होंने लोगों को समझाया कि आमजन अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें। साथ ही शहरी क्षेत्र, नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सडक़ों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करने की हिदायत दी गई।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पूर्व संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति लेना सुनिश्चित करें।