हरियाणा में 4 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

 | 
हरियाणा में 4 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त 

Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी एवं निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान मौजा कोट में भिवानी-दादरी बाईपास के पास स्थित लगभग चार एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में सात चार दीवारियों, सीमेंट की बाहरी चारदीवारी और एक निर्माण को तोड़ा गया।

जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब ने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशाानुसार नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट भुमि संरक्षण अधिकारी मुकेश कुमार यादव, थाना प्रबंधक औद्योगिक क्षेत्र भिवानी तथा हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो थाना भिवानी के सहयोग से की गई। 

जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान न खरीदें और न ही अनधिकृत कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आएं। शहरी क्षेत्र, निर्धारित क्षेत्र और अनुसूचित सडक़ों के आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News