हरियाणा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने 2.75 एकड़ में बने 24 निर्माण किए ध्वस्त

 | 
हरियाणा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने 2.75 एकड़ में बने 24 निर्माण किए ध्वस्त

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा जिला योजनाकार विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भिवानी-लोहारू रोड बाईपास स्थित शहरी क्षेत्र त्रिवेणी रोड एरिया में 2.75 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी से अवैध अतिक्रमण गिराया है। टीम ने जेसीबी से अवैध कॉलोनी में 24 डीपीसी, पांच चारदीवारी तथा दो निर्माणों को तोड़ा है।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों व अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए बाकायदा विभाग ने शेड्यूल निर्धारित किया गया है। इसके तहत जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी अनुराग सांगवान व थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के सहयोग से भिवानी-लोहारू बाईपास पर त्रिवेणी रोड स्थित एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया है। Haryana News

विभाग 17, 20 व 25 अगस्त को भी अवैध कॉलोनियों से अवैध कब्जे हटाने का विशेष अभियान चलाएगी। स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रधान बृजपाल सिंह ने डीटीपी द्वारा त्रिवेणी रोड पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई को भेदभाव पूर्ण बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग गरीब लोगों के खून पसीने की कमाई से बनाए आशियाने पर तो बुलडोजर चला रहा है लेकिन विधायक के परिवार द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी पूरी तरह से सेफ है। 

तोशाम रोड जागृति कॉलोनी जूई फीडर नहर के समीप टीआईटी ग्राउंड में 4.2 एकड़ भूमि में अवैध कॉलोनी काटी गई है। लेकिन डीटीपी की टीम इस तरफ आंख उठाकर नहीं देख रही है। बृजपाल ने बताया कि स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन की तरफ से 25 जून को समाधान शिविर में उक्त अवैध कॉलोनी के संबंध में शिकायत दी गई थी। लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव हो रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News