हरियाणा में 3 हजार से ज्यादा मकानों पर चलेगा बुलडोजर, विभाग ने जारी किए Notice
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद में जिला नगर योजनाकार (DTP) इंफोर्समेंट की नई कार्रवाई ने हजारों परिवारों के होश उड़ा दिए है। जानकारी के अनुसार विभाग तीन हजार से भी ज्यादा मकानों पर कार्रवाई करने वाला है। विभाग ने 10 से अधिक कॉलोनियों में घरों और दुकानों के बाहर Notice लगाकर लोगों को अवैध निर्माण स्वयं हटाने और परिसर खाली करने के निर्देश दे दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक विभाग द्वारा Notice में एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिसमें मकानों, दुकानों के जरूरी कागजात विभाग में जमा करने के लिए बोला गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। Haryana News
लगे है Notice
मिली जानकारी के अनुसार DTP विभाग द्वारा जीवन नगर पार्ट-2, गौंछी, दीपावली एन्क्लेव, पंचशील एन्क्लेव, गोठड़ा मोहब्बताबाद, मांगर सहित कई कॉलोनियों में Notice लगाए गए है। Notice दिए जाने के पीछे की वजह कहीं पर बिना लाइसेंस के जमीन में काटी गई कॉलोनियों में की जमीन है तो कहीं पर बिना नक्शा के घर, दुकाने बनाई गई है। Haryana News
बिना नक्शे पास मकान
DTP यजन चौधरी ने बताया कि दुर्गा बिल्डर एक लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में सरकार की ओर से दुर्गा बिल्डर की भूमि पर विकसित दीपावली एन्क्लेव और पंचशील एन्क्लेव समेत अन्य क्षेत्रों में बने तीन हजार से अधिक मकानों को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। जानकारी के अनुसार चेतावनी दी गई है कि इन इलाकों में किसी भी समय ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। यहां पर बिना नक्शे की मंजूरी के मकान बनाए गए हैं। Haryana News
5 एकड़ में बसी कालोनी
DTP से मिली जानकारी के मुताबिक जीवन नगर में 5 एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई थी। जिस प्रापर्टी डीलर द्वारा इसे बनाया गया, उसके पास किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं था। लोगों ने भले ही यहां पर रजिस्ट्री करा ली हो, लेकिन इससे उनको केवल मालिकाना हक मिलता है। वह जमीन पर मकान, दुकान या फिर किसी अन्या प्रकार का निमार्ण नहीं कर सकते हैं।
परेशान हुए लोग
जानकारी के अनुसार Notice मिलने के बाद प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। लोग अपने जीवनभर की कमाई से बनाए गए आशियानों को लेकर चिंता में डूबे हुए हैं। स्थानीय निवासी लाला राम, महिला लक्की सहित दूसरे लोगों ने बताया कि वह लोग खाना तक नहीं खा पा रहे हैं। Haryana News
उन्होंने अपने पूरे पैसे लगाकर यहां मकान खरीदे हैं। करीब 10 साल से भी ज्यादा का समय उनको यहां रहते हुए हो गया है। अब ऐसे में उनको बताया जा रहा है कि वो गलत जगह पर आकर बसे हैं।
अब कई लोग कानूनी सलाह लेने में जुटे हैं, जबकि कुछ लोग उन प्रॉपर्टी डीलरों और जमीन मालिकों तक पहुंच रहे हैं, जिन्होंने उन्हें प्लॉट बेचकर यहां बसने के लिए प्रेरित किया था। उनका कहना है कि यदि पहले सही जानकारी दी जाती तो वे अपनी जीवनभर की पूंजी यहां निवेश नहीं करते। Haryana News
विभाग बोला-
DTP इंफोर्समेंट के अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में Notice चस्पा करने का उद्देश्य लोगों को स्वयं निर्माण हटाने का अवसर देना है। Haryana News इसके बाद कानून के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।