सेक्टर 11 में चली गोलियां

आपसी रंजिश के चलते कुछ हथियारबंद हमलावरों ने दो लोगो के साथ जम कर मार पीट की पर स्थानीय लोगो को आता देख हमलावर युवक हवा में गोलिया चलाते हुए मौके से फरार हो गए। घटना आज सुबह सेक्टर 11 स्थित आज़ाद मार्किट की है।

 | 

पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच युवको को नामज़द किया है। सुचना के अनुसार निर्भय सिंह का कुछ दिनों पहले अरविन्द कोटेड नामक युवक से साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

इसी के चलते आज अरविन्द अपने कुछ साथियों के साथ सेक्टर 11  पंहुचा जहा निर्भय सिंह अपने एक साथी के साथ चाय पी  रहा था।

अरविन्द ने अचानक निर्भय पर बेसबॉल बेट से हमला कर दिया। झगडा होते देख स्थानीय व्यापारी एकत्रित होने लगे और हमलावरों को रोकने का प्रयास किया जिसमे व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश त्रिवेदी को हलकी चोटें भी आई जबकि हमलावर हवा में गोलियां चलाते हुए फरार हो गये।

एकाएक गोलियों की आवाज़ से बाज़ार में दहशत का माहौल बन गया। डिप्टी अनंत कुमार, दिव्या मित्तल और तीन थानों के थाना अधिकारी मौके पर पहुचे और मामले की जांच की। पुलिस आरोपियों को पकडने के प्रयास कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News