रेलवे में निकली 4098 पदों पर बम्पर भर्ती, जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Udaipur Times, Railway Bhrti : रेलवे की तेयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट और अन्य टेक्निकल पद भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के जरिए 4,098 खाली पदों को भरा जाना है। इस भर्ती से जुड़े RRB के नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलने वाली है।
RRB ने अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की शर्तें रखी हैं। आइए जानते हैं कि उम्मीदवार किस तरह से आवेदन कर सकते हैं।
RRB JE भर्ती 2026 के लिए कैसे अप्लाई करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
- "जूनियर इंजीनियर और डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट भर्ती का लिंक मिलेगा.
- 'Create an Account' पर लिखा होगा, इसपर क्लिक करें. साथ ही पूछी गई जरूरी जानकारी भरें.
- RRB कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर लॉग इन करें.
- पद और परीक्षा की भाषा को चुनें.
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करें.
आवदेन शुल्क
रेलवे भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा है। जबकि SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए ये शुल्क 250 रुपये है।
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस कई चरणों के तहत होगा। जिसमें CBT 1, CBT 2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम शामिल हैं।
सबसे पहले CBT 1 एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए बुलाया जाएगा। जो इस चरण को पास करेंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम से गुजरना होगा।
आयु सीमा
रेलवे भर्ती में आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 33 साल रखी गई है।
