कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया

 | 
कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया 

Udaipur Times, Constable Bhrti : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती आ गई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट में महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल की भर्ती घोषित की गई है। इस भर्ती के द्वारा कुल 700 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

जानकारी के लिए आपकों बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने महिला कॉन्स्टेबल और पुरुष कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों को विज्ञापन संख्या 57/7-2026 और महिला अभ्यर्थियों को 58/7-2026 के अंतर्गत अप्लाई करना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अगस्त 2026 तक है। आवेदन करने से पहले जाने पूरी डिटेल्स।

हिमाचल पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए योग्यता

इस पुलिस भर्ती में अप्लाई करने के लिए पढ़ाई, उम्र और हाइट.. ये तीन मानक पूरे करना सबसे जरूरी है।

Qualification : महिला और पुरुष अभ्यर्थी जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के स्कूल बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास की हो। वो आवेदन के योग्य होंगे। हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों पर यह शर्त लागू नहीं होगी।

Age limit : कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र जनरल/ ईडब्ल्यूएस/वार्ड के एक्ससर्विसमैन के लिए 25 वर्ष, एससी/एसटी/ओबीसी/एक्ससर्वमैन वार्ड के ओबीसी/एससी/एसटी 27 वर्ष, होमगार्ड जनरल/ओबीसी ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी गोरखा अधिकतम 28 वर्ष तक आवेदन के पात्र होंगे।

Height of Female: जनरल/ईडब्ल्यूएस/वार्ड के एक्स-सर्विसमैन ओबीसी, होमगार्ड कैंडिडेट्स की हाइट 5'2 होनी चाहिए। एससी/एसटी/एक्ससर्विसमैन गोरखा और इसी कैटेगिरी के होमगार्ड अभ्यर्थियों की लंबाई 5'0 भी मान्य होगी।

Height of Male: जनरल/ईडब्ल्यूएस, ओबीसी होमगार्ड सभी कैटेगिरी के पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 5'6 होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी/होमगार्ड अभ्यर्थी 5'4 लंबाई होने पर भी फॉर्म भर पाएंगे।

Chest : पुरुष अभ्यर्थियों की सीने की मेजरमेंट भी की जाएगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी, ओबीसी एक्ससर्विसमैन, जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस होमगार्ड उम्मीदवारों का सीना 31' x 32' होना चाहिए। रिजर्व कैटेगिरी के लिए यह 29''x 30'' भी एलिजिबल होगा।

सेलेक्शन प्रोसेस 

फिजिकल टेस्ट:  भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार को सबसे पहली स्टेज में फिजिकल टेस्ट देना होता है। इसके दो चरण है, शारीरिक मानक (PST) और शारीरिक दक्षता (PET)। पीएसटी में कैडिडेट की हाइट मेडिकल ऑफिसर द्वारा चेक किया जा जाती है और इसके आधार पर मार्क्स मिलते हैं। 

इसके बाद पीईटी होता है। जिसमें लड़कों को 1500 मीटर और लड़कियों को 800 मीटर की रेस लगानी होगी। इसके अलावा हाई जंप, 100 मीटर की रेस और ब्रॉड जंप भी क्लियर करनी होगी। फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट जारीहोगा। जिसके बाद अगले स्टेज में रिटन एग्जाम होगा।

लिखित परीक्षा: दो घंटे का रिटन एग्जाम लिया जाएगा। जिसमें 90 मार्क्स के 90 ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। 5 विकल्प होंगे। अगर आपको A B C D में से कोई भी विकल्प नहीं चुनना है तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी को ऑप्शन E का गोला भरना होगा। हर गलत उत्तर और खाली विकल्प के लिए 0.25 की नागेटिव मार्किंग रखी गई है। फाइनल मेरिट लिस्ट ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट, हाइट और एनसीसी सर्टिफिकेट को मिलाकर 100 अंकों के आधार पर बनेगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन: रिटन एग्जाम के बाद रिजल्ट में मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए सेलेक्ट अभ्यर्थियों के नाम होते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News