Udaipur Times, New Delhi, Jobs News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली एएससी केंद्र (दक्षिण), बेंगलुरु ने नौ ट्रेडों में 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र हैं। आर्मी सर्विस कोर सेंटर (दक्षिण) ने यह अधिसूचना रोजगार समाचार के 15-21 अगस्त 2026 के अंक में प्रकाशित की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों पर डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 04 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
सिविलियन कैटरिंग इंस्ट्रक्टर (सीसीआई) पद : 03
रसोइया पद : 01
एमटीएस (चौकीदार) पद : 01
सिविलियन मोटर चालक पद : 06
सफाईकर्मी पद : 02
ट्रेडमैन मेट (श्रमिक) पद : 08
फायर इंजन ड्राइवर पद : 03
फायरमैन पद : 24
लीडिंग फायरमैन पद : 14
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हो या समकक्ष योग्यता हो। पदानुसार संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा हो। अपना काम करने में निपुण हों।
मोटर चालक और इंजन ड्राइवर के पद के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। फायर इंजन ड्राइवर के पद के लिए तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है।
वेतनमान : सीसीआई, रसोइया, सिविलियन मोटर चालक, फायरमैन के लिए 19,900 रुपये।
एमटीएस (चौकीदार), सफाईकर्मी, ट्रेडमैन मेट (श्रमिक) के लिए 18,000 रुपये।
फायर इंजन ड्राइवर, और लीडिंग फायरमैन के लिए 21,700 रुपये।
आयु सीमा
न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। सिविलियन मोटर चालक के पद पर अधिकतम उम्र 27 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 04 सितंबर 2026 से की जाएगी।
अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ट्रेड्समैन मेट (लेबर), फायर इंजन चालक, फायरमैन और लीडिंग फायरमैन के पदों पर शारीरिक और दक्षता परीक्षण भी होगा।
आवेदन शुल्क : किसी भी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है। आवेदन केवल डाक द्वारा, अधिसूचना में दिए गए निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार रोजगार समाचार का 15-21 अगस्त 2026 का अंक देखें। यहां पर दी गई योग्यता समेत अन्य जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ लें। योग्य पाए जाने पर अधिसूचना के अंत में दिए गए आवेदन प्रपत्र को डाउनलोड करें या नोट कर लें।
आवेदन पत्र को सादे कागज पर भरें, चाहे वह टाइप किया हुआ हो या साफ-सुथरे अक्षरों में लिखा हुआ हो।
फॉर्म पर हालिया फोटो (स्वप्रमाणित) चिपकाएं और दो अतिरिक्त स्वप्रमाणित फोटो अलग से संलग्न करें।
अब भरे गए आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक प्रमाणपत्रां और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
आवेदन पत्र को दस्तावेजों के साथ उचित डाक टिकट लगे हुए एक लिफाफे में भरें और आवेदन पत्र के लिफाफे पर बड़े अक्षरों में जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका नाम अवश्य लिखें।
इसे डाक के माध्यम से संस्थान के निर्धारित पते पर भेज दें।
आवेदन पत्र भेजने का पता : पीठासीन अधिकारी, नागरिक प्रत्यक्ष भर्ती बोर्ड, सीआईवीसीआर, एएससी सेंटर (दक्षिण), अग्रम् पोस्ट, बेंगलोर - 560007।