सुनसान घर में चोरों की मौज, सामान व नकदी पार की

हिरण मगरी थाना क्षेत्र में सर्द रातों का फायदा उठा कर एंव महीने भर से बन्द सुनसान घर में घुस कर चोरों ने अमूल्य सामान व नकदी चुराई। पड़ोसियों की सुचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे।

 | 

पुलिस ने बताया कि मिट्ठूलाल पोखरणा निवासी 347 चाणक्यपुरी, सेक्टर-4 के घर की छत से चोरों ने प्रवेश कर अंदर से घर के दरवाजे तोड़े। मौके पर पहुची पुलिस ने जाँच कर बताया कि चोर घर से सोने कि मूर्ति व उसके पास रखी नकदी, अलमारी से रुपये 20 हजार व सूटकेस से रूपए 30 हजार रुपए पार कर ले गए हैं।

साथ ही घर कर दरवाजे, अलमारिया, टी.वि, और काफी दुसरे सामन की तोड़ फोड़ भी की है। मिट्ठूलाल का परिवार महीने भर से शहर से बाहर गए हुए थे, आज सुबह दरवाजा टुटा हुआ देखकर पड़ोसियों ने मिट्ठूलाल के पौत्र मयंक निवासी बेदला को सूचित किया।

पुलिस का मानना हैं कि चोरों ने कई दिनों तक घर की निगरानी कर इस घटना को अंजाम दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News