आयड़ पुलिया पर बस ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, गार्ड की मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार शाम को करीब सवा छे बजे कलीम रेस्टॉरेंट में आने वाले ग्राहकों की पार्किंग में वाहनों को व्यवस्थित कर रहा था तभी आयड़ की तरफ से आने वाली टूरिस्ट बस रजवाड़ा रेस्टोरेंट के सामने से मुड़ने लगी स्टीयरिंग नहीं कटने पर चालक ने बिना देखे भाले बस को रिवर्स में ले लिया, उसी समय सिक्योरिटी गार्ड कलीम बस के ठीक पीछे खड़ा था, जो टक्कर लगते ही गिर पड़ा, जब तक वह सम्भलता उससे पहले ही बस का पिछला पहिया उसके सिर से होकर गुज़र गया। इसपर मौके पर ही कलीम की मौत हो गई।
आयड़ पुलिया पर स्थित आनंद प्लाजा के बाहर कल रविवार शाम को एक टूरिस्ट बस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया जिससे मौके पर ही रजवाड़ा रेस्टॉरेंट में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत गायरियों के मोहल्ले में स्थित छीपा मस्जिद के पास रहने वाले बावन वर्षीय मोहम्मद कलीम पुत्र इस्हाक़ मोहम्मद की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शाम को करीब सवा छे बजे कलीम रेस्टॉरेंट में आने वाले ग्राहकों की पार्किंग में वाहनों को व्यवस्थित कर रहा था तभी आयड़ की तरफ से आने वाली टूरिस्ट बस रजवाड़ा रेस्टोरेंट के सामने से मुड़ने लगी स्टीयरिंग नहीं कटने पर चालक ने बिना देखे भाले बस को रिवर्स में ले लिया, उसी समय सिक्योरिटी गार्ड कलीम बस के ठीक पीछे खड़ा था, जो टक्कर लगते ही गिर पड़ा, जब तक वह सम्भलता उससे पहले ही बस का पिछला पहिया उसके सिर से होकर गुज़र गया। इसपर मौके पर ही कलीम की मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगो ने कलीम को अस्पताल पहुँचाया जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीँ बस चालक आमेट निवासी इस्हाक़ मौके पर बस छोड़ कर भाग छूटा हलांकि कुछ देर में ही आयड़ पुलिया के नीचे छिपे होने का पता चलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बस को अपने कब्ज़े में ले लिया।
दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा होने के कारण आयड़ पुलिया, यूनिवर्सिटी रोड और आयड़ रोड पर लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने भीड़ को मौके पर से हटाने के लिए कुछ अप्पतिजनक शब्दों के इस्तेमाल करने से भीड़ आक्रोशित हो गई वहीँ हादसे के बाद भी रेस्टॉरेंट संचालक अपने ग्राहकों में व्यस्त रहा इसको लेकर भी लोगो ने उसे खूब खरी खोटी सुनाई। बाद में रेस्टॉरेंट संचालक अपनेरेस्टॉरेंट बंद कर अस्पताल पहुंचा।
जिस जगह दुर्घटना हुई वहां पर आस पास काफी सारे रेस्टॉरेंटस और आनंद प्लाजा होने से लोगो की आवाजाही ज़्यादा रहती है, उस स्थान पर मार्ग संकरा होने के बावजूद भी रेस्टॉरेंट वाले अपने ग्राहकों की गाड़िया सड़क पर ही पार्क करवाते है जिससे दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है जबकि आयड़ क्षेत्र पूरी तरह से आवासीय होने के कारण वहां पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है लेकिन इसके बावजूद भी दुर्गा नर्सरी रोड और ठोकर चौराहे से इस क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही लेगी रहती है।