बस ने युवती को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले किया

उदयपुर शहर के पारस तिराहे पर एक ट्रावेल्स बस ने स्कूटी सवार युवती को चपेट मेंं ले लिया ज‍िससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है की मेनारिया ट्रावेल्स की बस पारस तिराहे से गुज़र रही थी तभी माछला मगरा की ओर से आ रही युवती नूपुर पत्नी आशीष भटनागर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़़कर बस को आग के हवाले कर दिया।

 | 

हादसे के बाद बस चालक ने बस को भगा कर ले जाना चाहा लेकिन मौके पर मौजूद लोगो ने बस का पीछा कर पथराव कर बस को रोका और उनके शीशे तोड़कर बस को आग के हवाले कर दिया । घटना की जानकारी मिलने पर सूरजपोल और गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला । साथ ही पुलिस की सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग को काबू पाने का प्रयास शुरू किया ।

इधर युवती को उदयपुर के महाराणा भूूपाल चिकित्सालय में ले जाया गया जहाँ डॉक्‍टर्स ने उसे मृृृत घो‍ष‍ित कर द‍िया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News