ट्रोले की टक्कर से पलटी बस
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी चौराहे पर आज ट्रोला, टेम्पो की टक्कर से यात्रियों से भरी मिनी बस पलट गई। इस घटना में करीब 20 से अधिक लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी चौराहे पर आज ट्रोला, टेम्पो की टक्कर से यात्रियों से भरी मिनी बस पलट गई। इस घटना में करीब 20 से अधिक लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि निजी ट्रेवल्स की एक मिनी बस आज सुबह उदयपुर से रुंडेड़ा (मेनार) के लिए जा रही थी। इसी दौरान मिनी बस ड्राईवर ने अचानक रोड पर ही ब्रेक लगा दिया, जिससे बस के पीछे आ रहे टेम्पो ने टक्कर मारते हुए निकला गया। उसी दौरान पीछे की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रोले ने अनियंत्रित होते हुए बस को टक्कर मारी और पास ही के एक गेराज की दीवार को तोड़ते हुए अन्दर की ओर घुस गया।
ट्रोले की टक्कर से यात्रियों से भरी मिनी बस पलट गई। बस में करीब 35 सवारियां बैठी हुई थीं।
हादसे में 20 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं।