Udaipur Times, New Bike : अगर आप भी नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहें है तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। आज के समय में भारतीय टू-व्हीलर बाजार में हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है। अगर आप इस दिवाली अपने लिए एक नई, किफायती और बेहतरीन माइलेज देने वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हीरो की एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) आपके लिए एक सही ऑप्शन साबित हो सकती है।
हीरो की एचएफ डीलक्स बाइक अपनी मजबूत बनावट, शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च के लिए पूरे देश में जानी जाती है। कंपनी इस मॉडल को भारतीय बाजार में कुल 5 अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश करती है. इसकी शुरुआती कीमत 59,477 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे बेहद किफायती बनाती है।
हीरो एचएफ डीलक्स के सभी 5 वेरिएंट्स
इस बाइक में ग्राहकों की जरूरत और बजट के हिसाब से 5 विकल्प दिए गए हैं। सभी वेरिएंट्स की जानकारी और एक्स-शोरूम कीमत नीचे दी गई है।
HF DELUXE ALL BLACK OBD2B: यह इस बाइक का ऑल-ब्लैक बेस वेरिएंट है। इसका लुक काफी अट्रैक्टिव और सिंपल है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 59,477 रुपये रखी गई है।
HF DELUXE KICK CAST OBD2B: जो लोग बेसिक फीचर्स के साथ एलॉय व्हील्स पसंद करते हैं, उनके लिए यह विकल्प सही है। इसमें किक स्टार्ट का ऑप्शन मिलता है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 63,877 रुपये है।
HF DELUXE SELF CAST OBD2B: इस वेरिएंट में किक के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सेल्फ-स्टार्ट की सुविधा मिल जाती है। रोजाना बाइक चलाने वालों के लिए यह काफी आरामदायक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 68,792 रुपये है।
HF DELUXE I3S CAST OBD2B: इसमें हीरो की पेटेंटेड i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) टेक्नोलॉजी दी गई है। यह तकनीक ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देती है, जिससे फ्यूल की बचत होती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 70,442 रुपये है।
HF DELUXE PRO: यह इस सीरीज का टॉप वेरिएंट है, जिसमें आधुनिक डिजाइन और नए फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 72,620 रुपये है।
जानकारी के मुताबिक, दिवाली के मौके पर कंपनी और डीलर्स की तरफ से इस बाइक पर कई फाइनेंस ऑफर्स, कम डाउन पेमेंट और आसान ईएमआई के विकल्प दिए जाते हैं। अगर आपका बजट कम है और आप एक टिकाऊ और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो हीरो एचएफ डीलक्स आपके परिवार के लिए इस फेस्टिव सीजन में एक परफेक्ट चॉइस बन सकती है।