आमजन को निःशुल्क दूध पिला कर बताएंगे दूध की उपयोगिता

उदयपुर, 31 मई 2019 कल एक जून को पूरे विश्वभर में विश्व दूध दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान एवं उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से फतहसागर की पाल पर सुबह 7.30 बजे “दूध एक सम्पूर्ण आहार है“ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 | 

संस्थान के उपनिदेशक डाॅ. राकेश पोखरना ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से आमजन को निःशुल्क दूध का सेवन करवाकर दूध की उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर दूध की उपयोगिता विषयक लिफलेट का भी विमोचन कर वितरित भी किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News