CA देवेन्द्र सोमानी ICAI की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के सह-सदस्य के रूप में मनोनीत

CIRC के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है उदयपुर के CA देवेंद्र कुमार सोमानी
 | 
CA Devendra Somani

उदयपुर 22 दिसंबर 2025। ICAI के अध्यक्ष चरणजोतसिंह नंदा ने CIRC के पूर्व अध्यक्ष CA देवेंद्र कुमार सोमानी  को वर्ष 2025-26 के लिए ICAI की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के सह-सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। 

CA देवेंद्र कुमार सोमानी को वर्ष 2025-26 के लिए लेखा परीक्षा एवं आश्वासन बोर्ड का सह-सदस्य भी नामित किया गया है।

CA देवेन्द्र सामोनी ने बताया कि यह समिति विदेशों में ICAI के चेप्टर खोलना, IFAC,SAFA, CAPA जैसे अन्तर्राष्टीय संगठनों के साथ मिलकर काम करना और छात्र फेकल्टी विनिमय कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन करना ताकि उभरते मुद्दों पर चर्चा को सकें और डिजिटल युग के लिये पेशे को तैयार किया जा सकें, जैसे कार्यप्रमुख रूप से करती है।

#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #CADevendraSomani #ICAI #ICAIInternationalAffairs #CACommunity #AuditAndAssurance #CIRC #AccountingProfession