सी.आई.आर.सी द्वारा सीए फाउंडेशन सप्ताह की शुरुआत
सेन्ट्रल इण्डिया रीजनल काउन्सिल, उदयपुर की ओर ये सप्ताह सीए फाउडेन्शन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी को लेकर सेक्टर 14 स्थित कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर रजनी डांगी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्व सीए हिमांशु वुच थे।

कार्यक्रम में संस्था के 850 सदस्यों व 2500 सीए के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। शाखा अध्यक्ष योगश चन्द्र पोखरना ने बताया कि 1 जुलाई 1950 में सीए अधिनियम लागु हुआ था, जिसके बाद से ही प्रतिवर्ष सीए संगठनों के द्वारा इसको मनाया जाता है।
कार्यक्रम से पूर्व में शाखा दके कार्यलय के बाहर वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें 100 से अधिक पेड – पौधे लगाये गये। शाखा सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टेक्स बार एसोसिएशन के सहयोग से सभी की निःशुल्क जांचे की गई। कार्यक्रम के दौरान 3 हजार रक्तदान के संकल्प पत्र व 150 देहदान के संकल्प पत्र भरे गये।
इस दौरान इस क्षेंत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10 दस से अधिक को सम्मानित किया गया और उत्तराखण्ड त्रासदी के लिये 7 लाख रूप्ये भी एकत्र किये गये।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal