हरियाणा में आज होगी कैबिनेट की बैठक, इन सभी बड़े प्रस्ताव पर आ सकता है फैसला ?

 | 
हरियाणा में आज होगी कैबिनेट की बैठक, इन सभी बड़े प्रस्ताव पर आ सकता है फैसला ?

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक शनिवार को होगी। इसमें लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं की पात्रता के लिए परिवार की आय सीमा बिना शर्त 1.80 लाख रुपए और शर्तों के साथ 3 लाख रुपए तक की जा सकती है।

बिना शर्त आय सीमा 1.80 लाख तक करने से करीब 13.50 लाख महिलाएं और योजना में दायरे में आ जाएंगी। 10 लाख से ज्यादा पहले से योजना का लाभ ले रही हैं। वहीं, 1.80 लाख से 3 लाख तक की आय वाले परिवारों में करीब 29 लाख पात्र महिलाएं हैं। शर्त लगने से योजना के दायरे में आने वाली महिलाओं की संख्या कम रह सकती है। Udaipur Times, Haryana News

कैबिनेट में भूपेंद्र हुड्डा की सरकारी कोठी का 27,17,764 लाख रुपए पेनल रेंट माफ करने से जुड़ा प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। यह प्रस्ताव पहले भी आया था, लेकिन फैसला न होने से रोक दिया गया था। Udaipur Times, Haryana News

हरियाणा आवास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजदीप सिंह का 38.47 लाख रुपए का पेनल रेंट माफ करने का प्रस्ताव, कैबिनेट में नागरिक संसाधन सूचना विभाग को स्वतंत्र विभाग के रूप में सूचीबद्ध करने व हरियाणा मीडिया कर्मी कल्याण कोष वितरण योजना में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News