हरियाणा में कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा ?

 | 
हरियाणा में कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा ?

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 28 जुलाई को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तारीख तय किए जाने पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों, अध्यादेशों और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में हाल में युवाओं से जुड़े आंदोलन और उससे जुड़े घटनाक्रम पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से प्रस्तावित होने के बीच हरियाणा सरकार भी अपने सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र सामान्यतः दो से तीन दिन का होता है, लेकिन लंबित विधायी कार्यों को देखते हुए इस बार इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। 

कैबिनेट बैठक के बाद सत्र की संभावित तारीख स्पष्ट होगी। इसके बाद बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में अंतिम कार्यक्रम तय किया जाएगा। सरकार प्रशासनिक सुधार, रोजगार व्यवस्था और स्थानीय निकायों से जुड़े विधेयकों को प्राथमिकता दे सकती है। वहीं कांग्रेस और इनेलो कानून-व्यवस्था, भर्ती प्रक्रिया, युवाओं के मुद्दे, जलभराव, किसानों की समस्याएं तथा खाद-बीज की उपलब्धता जैसे विषयों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

बैठक में सत्र के एजेंडे, विधेयकों और अध्यादेशों पर होगी चर्चा

इन महत्वपूर्ण विधेयकों पर हो सकती है चर्चा

हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज (भर्ती एवं सेवा शर्तें) विधेयक : ग्रुप-डी कर्मचारियों के पदोन्नति कोटे में बदलाव और क्लर्क पद पर पदोन्नति का रास्ता आसान करने का प्रस्ताव

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्रोत्साहन एवं पर्यावरण नीति विधेयक : ईवी नीति और प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रावधानों को कानूनी आधार देने की तैयारी

भू-राजस्व एवं भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक : भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए संशोधन

स्थानीय शासन एवं प्रशासनिक जवाबदेही संशोधन विधेयक : नगर निकायों और पंचायतों के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों से जुड़े प्रावधान

राइट टू बिजनेस विधेयक-2026 : एमएसएमई और नए उद्योगों के लिए कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रस्ताव शामिल है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News