कैडेटों ने की क्रॉस कंट्री रन

राज नेवल युनिट एनसीसी, उदयपुर के तत्वाधान में आरएसी बटालियन देबारी, के परिसर में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (लेफट आवर ) 2013 के छठे दिन सीनियर डिवीजन कैडेटों के लिए क्रास कंट्री रन का आयोजन किया गया ।

 | 

कैडेटों ने प्रात:काल ठण्डी ठण्डी शुद्व वायु का भरपूर आनन्द लेते हुए दौड़ को पूरा किया। कैम्प कमाण्डेण्ट कमाण्डर के के मेहता ने बताया कि 5 किलोमीटर की यह दोड़ आरएसी बटालियन परिसर देबारी से प्रारम्भ हो कर आसपास की सुहावनी वादियों एवं गांवों से होती हुर्इ पुन: शिविर में समाप्त हुर्इ।

कैडेटों ने की क्रॉस कंट्री रन

एसडी कैडेटों में प्रथम स्थान पर राजकीय महाविधालय चित्तौड़गढ़ के लक्ष्मणलाल जाट प्रथम स्थान पर रहे वहीं गर्ल्स कैडेटों में न्यू लुक गर्ल्स कालेज बांसवाड़ा की सोनल डिन्डोर प्रथम स्थान पर रहीं।

कैडेटों ने की क्रॉस कंट्री रन

शिविर के जन सम्पर्क अधिकारी पेटी आफिसर नीतिश शर्मा ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन सांयकाल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कैडेटों द्वारा नृत्य,गीत संगीत की प्रस्तुतियों का आनन्द उठाया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News