एनसीसी शिविर में कैडेट्स को नशामुक्ति व क्रिमिनोलॉजी की जानकारी दी
उदयपुर, 30 अगस्त 2019 1 राज नेवल एनसीसी उदयपुर कार्यालय के तत्वावधान में संचालित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के 8वें दिन नशामुक्ति व क्रिमिनोलॉजी के बारे में कैडेट्स को जानकारी दी गयी। आरएनटी कॉलेज की एएच काउंसलर डिम्पल पारीक ने कैडेट्स को नशा छोड़ने के उपाय व कलक्टर द्वारा चलाये जा रहे चुप्पी तोड़ो आंदोलन के बारे में बताया। डाॅ. विनोद कुमारी ने टीकाकरण का महत्व बताया।

इस अवसर पर सेंटर फॉर क्रिमिनोलॉजी एंड पब्लिक पोलिसी के मुख्य अपराधशास्त्री व राज्य के क्राइम ब्रांच काउंसलर प्रो. रोचिन चंद्रा ने भी कैडेट्स को संबोधित किया उन्होंने अपराध को गंभीर समस्या बताते हुए कैडेट्स को अपराधशास्त्र व पुलिस विज्ञान जैसे विषयों को पढ़ने के लिए उत्साहित किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur