राज्य में पहली बार ऊंटनी का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार

उदयपुर की एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी द्वारा राज्य पशु रानी ऊंटनी का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया

 | 
camel

उदयपुर 7 जुलाई 2023। जिस घायल ऊँटनी को एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी उदयपुर द्वारा 2 जुलाई 2023 को उदयपुर के राजकीय बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती करवाया था उसने 6 जुलाई 2023 को चिकित्सा के दौरान देर रात अपनी आखरी साँसे ली और इस दुनिया से विदा ली।  

एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने राजकीय पशु रानी को सःसम्मान एवं पूरे रीती रिवाज़ के साथ रानी को इस दुनिया से विदा किया। 

उल्लेखनीय है कि यह राज्य में इस प्रकार राजकीय पशु को सम्मान पूर्वक अंतिम विदाई देने का पहला मामला है l

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News