वृधावस्था विधवा पेंशन को लेकर शिविर जारी, राशन कार्ड को लेकर आ रही है परेशानिया
नगर निगम, उदयपुर की ओर से चले रहे वृधावस्था एवं विधवा पेंशन को लेकर आयोजित शिविरो का दौर जारी है। मंगलवार को शहर के वार्ड न. 20 व वार्ड न. 23 मे शिविर मे आयोजित किये गये।
नगर निगम, उदयपुर की ओर से चले रहे वृधावस्था एवं विधवा पेंशन को लेकर आयोजित शिविरो का दौर जारी है। मंगलवार को शहर के वार्ड न. 20 व वार्ड न. 23 मे शिविर मे आयोजित किये गये।
महापौर रजनी डांगी ने बताया कि वृद्वावस्था एवं विधवा पेंशन को लेकर सभी वार्डो मे फार्म भरवाए जा रहे है और इसके लिए कई स्वयंसेवी सगंठनो का भी सहयोग लिया जा रहा है। सोमवार को भी गोर्वधनविलस क्षेत्र मे शिविर के दौरान काफी उत्साह देखने को मिला था। पेंशन योजना को लेकर शिविर मे कार्यरत कर्मचारियो को दिशा-निर्देश दिये गये है। इसके साथ वार्डो मे पट्टे वितरण की प्रकियाएं भी चल रही है।
दुसरी ओर वार्ड न. 30 के पार्षद भुपेन्द्र जैन ने बताया कि पेंशन शिविर के दौरान कई कागजो को लेकर पीडितो को परेशानियो का सामना करना पड रहा है। आवेदन के लिए राशन कार्ड को अनिवार्य कर रखा है, जबकि कई महिलाओ के राशन कार्ड बनने की प्रकिया मे है और आधार कार्ड को नही माना जा रहा है। पार्षद जैन ने मांग की है कि इन समस्याओ को दुर कर आधार कार्ड को इसके लिए उपयुक्त माना जाएं।
अब तक यह शिविर शहर के 10 वार्डो मे हो चुके है। बुधवार को यह शिविर वार्ड न. 21एवं वार्ड न. 22 के आवरी माता मन्दिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन मे आयोजित होगे।