डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान
शहर में मलेरिया एवं डेंगू रोग की रोकथाम के लिए नगर निगम एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्विलेंस एवं एन्टीलार्वा आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
शहर में मलेरिया एवं डेंगू रोग की रोकथाम के लिए नगर निगम एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्विलेंस एवं एन्टीलार्वा आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसके साथ ही एन्टीलार्वा भक्षी मछली ‘गम्बूशिया’ मछलियां नि:शुल्क वितरित करने के लिए तीन स्थान भी निर्धारित किये गये है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा 5 सितम्बर से चलाये जा रहे सर्विलेंस अभियान के तहत नालियों की सफाई सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर बीमारियों की रोकथाम के प्रयास किये जा रहे है।
उन्होंने बताया कि आम लोगों को गम्बूशिया मछली, टेमिफोस एवं एमएलओं नि:शुल्क वितरित करने के लिए शहर में 3 स्थान सेटेलाईट चिकित्सालय चांदपोल एवं हिरणमगरी तथा सुरजपोल स्थित अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को केन्द्र बनाया गया है।