बाल शोषण के विरूद्ध राउण्ड टेबल चला रहा अभियान

बाल शोषण के विरूद्ध राउण्ड टेबल चला रहा अभियान

राउण्ड टेबल इडिया एवं उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल 125 के संयुुक्त तत्वावधान में बाल शोषण के खिलाफ चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की आज अम्बामाता स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को जानकारी दी गई। जिसमें 720 बालिकाएं मौजूद थी।

राउण्ड टेबल इण्डिया के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का मकसद बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करना भी है। महिला एवं पुरूष सदस्यों ने एक-एक कक्षा में जाकर बच्चों को बाल शोषण के बारे में लेक्चर के साथ ही वीडियो के माध्यम से बताया। गुड टच एवं बेड टच थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों से कहा गया कि अगर आपके साथ किसी भी तरह की छेड़-छाड़ या भेद-भाव हो तो आप बिना डरें और बिना झिझक के अपने स्कूल के शिक्षकों को बताएं, या अपने परिजनों को जानकारी दें। इसके अलावा आप 1098 नम्बर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस जागृति अभियान में राउण्ड टेबल इडिया के सभी महिला-पुरूष सदस्य शामिल थे। इस आयोजन में हेलन ओ ग्रिडी संस्था का भी सहयेाग रहा।

निर्धन बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु विद्यालय की भूमि पूजन कल

राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा देवास स्थित फूलचंद आदर्श विद्यालय में फीडम थू्र एज्यूकेशन के जरिये बनने वाले बजाज एफटीई स्कूल की नींव रविवार को आया्रजित एक समारोह में रखी जाएगी। टेबल के चेयरमेन अजय आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित समरोह के मुख्य अतिथि राउण्ड टेबल इण्डिया के एरिया चेयरमेन अभिनव वाधवा एवं विशिष्ठ अतिथि एरिया प्रोजेक्ट कन्वीनर वरूण मुर्डिया होंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags